झांसी में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिले में डेंगू के अब तक 192 मरीज मिल चुके हैं। रोजाना 10 से 12 केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा एक युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, वायरल के भी रोजाना 50 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वायरल से दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक मलेरिया के झांसी में 11 मामले दर्ज किए गए हैं।