फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का हमला हुआ तेज, दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का हमला हुआ तेज, दो नए मरीज मिले
विज्ञापन

झांसी। जिले में डेंगू का हमला अब तेज होने लगा है। बृहस्पतिवार को दो नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही सरकारी रिकॉर्ड में इस सीजन में मरीजों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर जाकर लार्वी साइट का छिड़काव कराया।
डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सैंपल महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में भेजे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को तिलयानी बजरिया का 38 साल का युवक, पंचवटी कॉलोनी के पास 36 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हो गई है। युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने संगम विहार, गुमनावारा, छनियापुरा में जाकर लार्वी साइट का छिड़काव किया। नालियों की सफाई हुई। चूना भी डलवाया गया। तीनों जगहों पर कुल 12 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इसमें छह तो छनियापुरा के घरों में ही मिला सभी को नोटिस जारी किया गया है। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर, मलेरिया निरीक्षक अमर सिंह यादव, कार्तिक आर्य, गौरव चतुर्वेदी, अनिल कुमार और नगर निगम की तरफ से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक स्नेहलता, अभिलाष रायकवार, लाल बहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंगहोमों का नोटिस जारी, सैंपल न भेजने पर होगी कार्रवाई
नर्सिंगहोमों द्वारा डेंगू के सैंपल न भेजने का मुद्दा लगातार अमर उजाला की तरफ से उठाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने 42 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि हर डेंगू संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कार्रवाई होगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज को अलग से डेंगू का नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें