फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दो माह की मासूम ने भी तोड़ा दम, मां-मामी की पहले हो चुकी मौत

Sun, 27 Feb 2022 07:03 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

हादसे में भाभी रजनी और ननद क्रांति की मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र और दो माह की उनकी भांजी मोनिका की हालत गंभीर हो गई थी। रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल बच्ची मोनिका की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दो माह की बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शिवपुरी रोड पर हुई दुर्घटना में घायल दो माह की मासूम बच्ची की भी मौत हो गई। उसकी मां और मामी की पहले ही मौत हो चुकी है। बाइक में कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हुआ था।

विज्ञापन


सिद्धेश्वर नगर आईटीआई निवासी वीरेंद्र अहिरवार शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे मध्य प्रदेश के दिनारा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी रजनी (24), बहन गढ़िया फाटक निवासी पंकज अहिरवार की पत्नी क्रांति (25) और बहन क्रांति की दो माह की बेटी मोनिका भी सवार थीं। इसी दरम्यान डेली गांव के पास हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। 

हादसे में भाभी रजनी और ननद क्रांति की मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र और दो माह की उनकी भांजी मोनिका की हालत गंभीर हो गई थी। रविवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल बच्ची मोनिका की भी मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र के पैर का ऑपरेशन किया गया है। वीरेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें