फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चौकी में फांसी लगाने के मामले में थानाध्यक्ष समेत दो सिपाही सस्पेंड, युवक की हालत नाजुक 

Mon, 27 Sep 2021 05:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी नवाबाद थाना पुलिस ने बरुआसागर के कटरा मुहल्ला निवासी अजय सोनी उर्फ सेठ सोनी को शनिवार की शाम पूछताछ के लिए बुलाया था।
 
विज्ञापन
पुलिस भर्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शनिवार की रात पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक के इलाइट पुलिस चौकी में फांसी लगाने के मामले में एसएसपी ने नवाबाद थानाध्यक्ष समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


गुरुवार को बरुआसागर निवासी ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार गुप्ता मेडिकल कॉलेज से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी नवाबाद थाना पुलिस ने बरुआसागर के कटरा मुहल्ला निवासी अजय सोनी उर्फ सेठ सोनी को शनिवार की शाम पूछताछ के लिए बुलाया था।

पूछताछ के बाद रात में उसे थाना नवाबाद की इलाइट चौकी में रखा गया। रात में एक से डेढ़ बजे के बीच उनसे शौचालय में रोशनदान के सहारे शर्ट से फांसी लगा ली थी। शौचालय का दरवाजा तोड़कर अजय को फंदे से उतारकर मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना में एसएसपी ने नवाबाद थानाध्यक्ष विजय पांडेय समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें