चिरगांव। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बरल के पास रात के समय एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रक धू- धूकर जलने लगा। बाद में फायरब्रिगेड की टीम ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया।
शुक्रवार की रात करीब बारह बजे शिवपुरी से एक ट्रक भूसा लादकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। जब वह चिरगांव क्षेत्र में चंदन सिंह महाविद्यालय के निकट पहुंचा। तभी अचानक टायर फटने से ट्रक में आग लग गई। जानकारी मिलते ही चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक जलकर राख हो गया था। संवाद