फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टोड़ी फतेहपुर को मिली रोडवेज बस की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोजाना सुबह आठ बजे झांसी के लिए होगी रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। टोड़ी फतेहपुर को पहली बार रोडवेज बस की सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कस्बे से बस सेवा की शुरुआत कर दी है। शनिवार को पहली बार बस के कस्बे में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने बस स्टाफ को हार-मालाएं पहनाईं।
टोड़ी फतेहपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से टोड़ी फतेहपुर से बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। अमर उजाला में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया। इसका खासा असर हुआ है। रोडवेज ने यहां से अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। रोडवेज यह बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे टोड़ी फतेहपुर से रवाना होगी और हरौली, बघेरा, चिरगांव से होते हुए झांसी पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू हो जाने से आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों, कामकाजी लोगों और तहसील जाने वालों को खास लाभ मिलेगा। इसके अलावा क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पहली बार बस के टोड़ी फतेहपुर पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने बस स्टाफ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, राजेंद्र पाठक, अरविंद सोनी, मुन्ना परिहार, सभासद राजा राय, राघवेंद्र सिंह, लालजी सेठ, उमाकांत गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें