फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: चित्रकूट में लगने वाले अमावस्या मेला पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, बांदा मेमू को भी बढ़ाया जाएगा

Sat, 11 Jul 2026 08:10 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चित्रकूट में लगने वाले मेला को लेकर 13 से 15 जुलाई तक दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। भीड़ बढ़ने पर झांसी से बांदा जाने वाली मेमू गाड़ी को  भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आषाढ़ अमावस्या पर चित्रकूट में लगने वाले मेला को लेकर 13 से 15 जुलाई तक दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर आवश्यकतानुसार झांसी से बांदा जाने वाली मेमू गाड़ी को उक्त अवधि में चित्रकूटधाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेला अवसर पर झांसी से सुबह 10:10 बजे मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी 17:45 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी कर्वी से 19:25 बजे चलकर रात 01:00 बजे झांसी आएगी। इसके अलावा दूसरी मेला स्पेशल रात 20:10 बजे झांसी से चलेगी और 03:05 बजे कर्वी पहुंचेगी। वापसी में चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे चलकर 11:10 बजे झांसी पहुंचेगी। इसके अलावा झांसी-बांदा मेमू अप और डाउन उक्त अवधि में आवश्यकतानुसार बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें