फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर जा रहे युवक का सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Sat, 11 Jul 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के पंचवटी कॉलोनी निवासी सचिन अहिरवार (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर-रात गांव लौटते समय उसका शव रास्ते में भिटौरा गांव के पड़ा मिला। हादसे की आशंका भी जताई जा रही लेकिन नजदीक पड़ी बाइक को अधिक नुकसान नहीं हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से उल्दन के बंगरा गांव निवासी सचिन अहिरवार (28) दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई हरेंद्र की शादी हो चुकी। वह गांव में रहता है जबकि सचिन जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। पंचवटी कॉलोनी में किराया का कमरा लेकर वह रहता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बाइक से वह गांव आ रहा था। रात 9:30 बजे सकरार थाना के भिटौरा गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में वह पड़ा था। शरीर से खून बह रहा था। कुछ दूर पर बाइक भी जमीन पर पड़ी थी लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक में दुर्घटना के निशान नहीं थे। सचिन के शरीर पर चोट के निशान थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर पहुंचते ही मां जशोदा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सकरार थानाध्यक्ष पप्पू कुमार का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें