फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से टकराया मोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुंबई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से राष्ट्रीय पक्षी मोर के टकराने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों द्वारा मोर का पोस्टमार्टम कराने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से चलकर मुंबई की ओर जाने वाला राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से रास्ते में कहीं मोर टकरा गया। झांसी पहुंचने पर रेल कर्मचारियों ने मोर को देखा तो वह कैटल गार्ड में फंसा हुआ था। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पशु चिकित्सालय पोस्टमार्टम कराकर कमिश्नरी कार्यालय के पीछे स्थित पौधशाला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास, पुष्पेंद्र, पूजा मौजूद रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी, मोर मृत अवस्था में था। मोर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें