फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपटे पर पानी के तेज बहाव में बही ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को रक्सा थाना इलाके में पानी के तेज बहाव के बीच से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली रिपटे से नीचे जा गिरी। इससे वहां चीखपुकार मच गई। पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूरों को बचा पाई। बाद में ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से पानी के बीच से निकाला गया।
विज्ञापन

ललितपुर के बार ब्लॉक के बचतगुवां गांव के सुनील, दीपक और अमर सिंह मजदूरी करते हैं। सोमवार की दोपहर वे ट्रैक्टर पर सवार होकर थाना रक्सा इलाके के गुड़ागांव से बबीना के चमरौआ गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच वे चमरौआ बांध के रिपटे के ऊपर आ गए। रिपटे पर तीन फुट ऊपर पानी तेज वेग के साथ बह रहा था। तेज बहाव के बीच आने पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और रिपटे के नीचे आ गिरा। इससे वहां चीखपुकार मच गई। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद जेसीबी के जरिये ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया।
दीवार गिरने से गृहस्थी का सामान दबा
झांसी। भारी बारिश कई परिवारों के लिए आफत साबित हुई। लगातार पानी गिरने की वजह से उन्नाव गेट बाहर निवासी दिनेश सिंह के घर की एक दीवार ढह गई, जिससे गृहस्थी का सामान चपेट में आ गया। गनीमत रही दिनेश के परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें