फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कोरोना : झांसी और ललितपुर में कोरोना के 1182 मरीज मिले, 6 की मौत

Sat, 24 Apr 2021 08:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों जनपदों में शनिवार को कोरोना के 1182 संक्रमित सामने आए।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों जनपदों में शनिवार को कोरोना के 1182 संक्रमित सामने आए। झांसी में 834 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया, जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, ललितपुर में 348 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को दोनों जनपदों में 1414 नए मरीज सामने आए थे। जबकि, सात संक्रमितों की मौत हो गई थी। इनमें से झांसी में 1,022 मरीज मिले थे और 5 की मौत हो गई थी। वहीं, ललितपुर में 392 संक्रमित सामने आए थे और दो मरीजों की मौत हो चुकी थी। 

कोरोना से ठीक होने पर घर लौटे बुजुर्ग दंपती को घोषित कर दिया मृत
उधर, झांसी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना से ठीक होने पर घर लौटी वृद्ध महिला को मृत करार दिया है। जबकि, महिला होम आइसोलेशन में हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। बाबूलाल कारखाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण गुप्ता और उनकी पत्नी राजकुमारी गुप्ता ने कोरोना के लक्षण सामने आने पर 11 अप्रैल को कोविड जांच कराई थी। 14 को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वो मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए पहुंचे। मगर बेड न होने पर वापस लौट आए थे। अगले दिन उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया था। 
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में हैं दंपती
हालात ठीक होने पर दंपती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अभी दंपती होम आइसोलेशन में ही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई कोरोना से मरने वालों की सूची में राजकुमारी गुप्ता का भी नाम डाल दिया गया। उनके एक रिश्तेदार ने फोन करके हाल चाल पूछा। दंपती ने पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी दी है। इसके बाद रिश्तेदार ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इससे दंपती भी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें