फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, कोरोना से ठीक होने पर घर लौटे बुजुर्ग दंपती को घोषित कर दिया मृत

Sat, 24 Apr 2021 05:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना से ठीक होने पर घर लौटी वृद्ध महिला को मृत करार दिया है। जबकि, महिला होम आइसोलेशन में हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना से ठीक होने पर घर लौटी वृद्ध महिला को मृत करार दिया है। जबकि, महिला होम आइसोलेशन में हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


बाबूलाल कारखाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मीनारायण गुप्ता और उनकी पत्नी राजकुमारी गुप्ता ने कोरोना के लक्षण सामने आने पर 11 अप्रैल को कोविड जांच कराई थी। 14 को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वो मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए पहुंचे। मगर बेड न होने पर वापस लौट आए थे। अगले दिन उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर लिया गया था। 

हालात ठीक होने पर दंपती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अभी दंपती होम आइसोलेशन में ही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई कोरोना से मरने वालों की सूची में राजकुमारी गुप्ता का भी नाम डाल दिया गया। उनके एक रिश्तेदार ने फोन करके हाल चाल पूछा। दंपती ने पूरी तरह स्वस्थ होने की जानकारी दी है। इसके बाद रिश्तेदार ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इससे दंपती भी दंग रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें