फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक लामबंद हो गए हैं। शिक्षक सोमवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे, जबकि 11 जुलाई को शिक्षण संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
अध्यापकों के लिए ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। पहले उन्हें 15 अप्रैल से प्रेरणा पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी थी। लेकिन, विभाग के नए आदेश के तहत अब उन्हें सोमवार से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करनी होगी। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति पंजिका का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। विभाग का यह आदेश शिक्षकों को रास नहीं आ रहा है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पहले विभाग अपना कामकाज ऑनलाइन करे, इसके बाद शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम ने बताया कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध में सोमवार को शिक्षक काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि 11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय व एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन हाजिरी के आदेश पर विरोध जताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें