फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वंदेभारत के पेंटोग्राफ में फंसा मोर, झांसी से पांच मिनट देरी से हुई रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ होगा राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार सुबह भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही वंदेभारत के पेंटोग्राफ में मोर फंस गया। ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेल कर्मचारियों ने पेंटोग्राफ में फंसे मोर को निकाला। इसके बाद ट्रेन को पांच मिनट देरी से रवाना किया गया।
रानी कमलापति स्टेशन से चलकर वंदेभारत रविवार सुबह 8:46 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दरम्यान नियमित जांच में रेल कर्मचारियों की नजर ट्रेन के इंजन पर लगे पेंटोग्राफ पर पड़ी, इसमें मोर फंसा हुआ था। रेलवे की टीम मोर को निकालने में जुट गई, इसमें तकरीबन आठ मिनट लग गए। इसके बाद ट्रेन को 8:55 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर फंसने की वजह से यहां ट्रेन पांच मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। बाद में मोर के शव को वन विभाग को सौंप दिया गया। वन विभाग द्वारा सोमवार को मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय पक्षी के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मोर फंसने की वजह से झांसी में ट्रेन महज पांच मिनट ही अतिरिक्त खड़ी रही। इससे ट्रेन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें