फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन बांग्लादेशी बदमाश, चुनाव के दौरान खपाना चाहते थे असलहा

Sat, 15 Jan 2022 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

नोएडा एसटीएफ से मिले इनपुट की मदद से इन बदमाशों को ग्वालियर रोड पर रक्सा तिराहा के पास नहर पटरी की पुलिस के पास पुलिस ने घेर लिया। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन, पुलिस बल  ने बचाव करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके भाग गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा एसटीएफ एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन बांग्लादेशी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा समेत तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। झांसी से बना आधार कार्ड एवं डीएल भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक चुनाव के दौरान असलह खपाने के इरादे से यह बदमाश आए थे। नोएडा एसटीएफ से मिले इनपुट की मदद से इन बदमाशों को ग्वालियर रोड पर रक्सा तिराहा के पास नहर पटरी की पुलिस के पास पुलिस ने घेर लिया। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन, पुलिस बल  ने बचाव करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके भाग गए। 

पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सुलेमान (30) उर्फ जिलमन पुत्र अब्दुल सत्तर निवासी कुंवरखली जिला भगरठ खुलना, अलामीन उर्फ मिंटू (37) पुत्र हमीद अंकून निवासी मोरल एवं जाकिर खान उर्फ असलम (32) निवासी भागेरहट बताया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अवैध असलहों को खपाने के लिए यहां आए थे। झांसी में आकर उन्होंने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें