फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पटवारी से मारपीट में तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। खेतों में पराली जलाने से रोकने पर एक पटवारी से मारपीट की गई। नाराज लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। बिसौर हल्के में पदस्थ पटवारी अभयदिलीप यादव ने 13 अक्तूबर 2026 को सेवढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम रिपौली में पराली जलाने से रोकने के दौरान गजेंद्र चौहान, दीपेंद्र चौहान, अभिराज चौहान, लोकेंद्र चौहान, परमाल चौहान और शिवाजी राजा चौहान ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर सेवढ़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी राजीव बिरथरे की टीम ने सोमवार को दबिश दी। पुलिस ने गजेंद्र चौहान, दीपेंद्र चौहान और अभिराज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले के शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें