फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के दुर्ग को देखने के लिए उमड़े सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को रानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग पर सैलानियों का काफी जमावड़ा रहा है। किला प्रबंधन द्वारा एक दिन के भीतर ही साढ़े तीन हजार से अधिक टिकटों की बिक्री की गई है। जो संक्रमण की दूसरी लहर के बाद सबसे आंकी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का दायरा बढ़ते ही सरकार द्वारा 15 अप्रैल को सभी ऐतिहासिक इमारतों को बंद कर दिया गया था। संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगते ही 17 जून से ऐतिहासिक इमारतों को खोल दिया गया। शुरूआत में तो सैलानियों की संख्या में कोई खास इजाफा नहीं दिखा, लेकिन रविवार को यहां सैलानियों का जमावड़ा रहा। एक दिन के भीतर ही 3576 सैलानियों ने दुर्ग को देखा। पुरातत्व विभाग के संरक्षक सहायक अभिषेक ने बताया कि रविवार को साढ़े तीन हजार से अधिक टिकटों की बिक्री की गई है। जो संक्रमण की दूसरी लहर के बाद सबसे अधिक बिक्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें