फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से इंसाफ की गुहार लगाकर युवक ने किया था सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के नाई पुरा निवासी उमेश सेन ने आत्महत्या से पहले एक मिनट की वीडियो भी बनाई थी। शुक्रवार को युवक के परिजनों ने यह वीडियो पुलिस को सौंपा। इस वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस और प्रशासन ने न्याय की गुहार लगा रहा है। वह बार बार कह रहा था कि उसकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। उसके बच्चों को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

वीडियो में बेहद परेशान हाल नजर आ रहा था उमेश। वह बार बार बता रहा है कि शिव शंकर पाठक उर्फ शंभू उसके साथ पैसों के लिए मारपीट करता था। रोजाना उससे 300 रुपये वसूल रहा था। घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। बच्चों को भी घर से बाहर निकाल दिया गया। बच्चों को घर से बाहर निकाले जाने से वह खुद को बेबस महसूस कर रहा है। वीडियो के आखिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने जहर खाने के लिए माफी भी मांगी। आखिरी में उसने मुख्यमंत्री से बच्चों को न्याय दिलाने की गुहार की। उधर, उमेश की पत्नी पूनम का आरोप है कि शिव शंकर एवं उसकी पत्नी लता ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इन बातों से उमेश काफी परेशान था। बता दें, उमेश सेन कस्बे में एक हेयर सैलून चलाता था। उसका शिवशंकर पाठक से पैसों को लेकर विवाद था। शिवशंकर पचास हजार रुपये की मांग कर रहा था। उमेश ने कुछ किस्त में यह रकम चुकाई लेकिन, बाद में वह किस्तें नहीं दे सका। इसके बाद शिवशंकर उसे परेशान करने लगा। विवाद के बाद बुधवार की शाम उमेश ने यह वीडियो बनाया और घर जाकर जहर खा लिया। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। उमेश की पत्नी की तहरीर पर बबीना पुलिस ने आरोपी शिव शंकर पाठक एवं उसके पत्नी लता पाठक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। बबीना इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें