फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
- रंजिश रखे हुए थे विपक्षी, 16 दिन पहले घेरकर किया था हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरसराय थाना इलाके में हमले में घायल हुए युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का सात माह पहले हार्वेस्टर चलाने को लेकर विवाद हुआ था। तभी से विपक्षी उससे रंजिश रखे हुए थे। 16 दिन पहले विपक्षियों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया था। तब से उसका इलाज जारी था।
एरच थाना इलाके के ग्राम करगुवां खुर्द निवासी अयोध्या प्रसाद के बेटे आशीष यादव (26) का सात महीने पहले गेहूं की कटाई के दौरान हार्वेस्टर चलाने को लेकर गांव के ही एक परिवार से विवाद हो गया था। घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी। लेकिन, तब दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बावजूद, विपक्षी रंजिश रखे हुए थे। आठ दिसंबर को आशीष अपनी वैन की मरम्मत कराने गुरसराय गया हुआ था। इसी दरम्यान वहां विपक्षी कार में सवार होकर लाठी-डंडे और सरिये लेकर पहुंच गए। उन्होंने आशीष को घेरकर उस पर बेरहमी से हमला बोल दिया। आशीष के अधमरा होने पर विपक्षी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद आशीष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में दस फैक्चर थे। साथ ही अंदरूनी चोटें भी आईं थीं। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक आशीष दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बेटियां चार साल की श्रेष्ठा और डेढ़ साल की आसी है। आशीष की मौत के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी सपना बेसुध अवस्था में है। परिवार के लोगों का कहना है कि अब वे मुकदमे में हत्या की धारा भी जुड़वाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें