फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सफाई न करने पर रेलवे ने एजेंसी पर जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ठेके पर तैनात रेलवे के सफाई कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए थे। इससे यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के कोचों में सफाई नहीं हो पाई थी। इसके अलावा उनमें पानी भी नहीं भरा जा सका था। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी थी। ट्रेनों का दिन भर यही हाल बना रहा था। शाम को व्यवस्था सुचारू हो पाई थी। इस मामले में रेल प्रशासन ने संबंधित एजेंसी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा एजेंसी को किए जाने वाले भुगतान में भी कटौती की जाएगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें