फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली इलाके में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। युवक के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन

आशिक चौराहे पर भाजपा कार्यालय के पास चंदन (28) अपने परिवार के साथ रहता था। छोटा-मोटा काम कर वो परिवार का गुजारा करता था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक साल की बेटी है। 22 जुलाई को उसकी पत्नी रंजना अपने भतीजे के जन्मदिन पर मायके गई थी। चंदन घर पर अकेला था। मंगलवार - बुधवार की मध्य रात उसने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक जब वो बाहर नहीं आया, तो परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। उन्हें शव फंदे पर लटका हुआ मिला। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी में मृतक के पास से सुसाइट नोट नहीं मिला। परिजन भी आत्मघाती कदम उठाने का कारण नहीं बता पाए, जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें