बड़ा बाजार रामलीला में राम और विभीषण के प्रसंग का मंचन करते कलाकार l संवाद
झांसी। कैलाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित नव दुर्गा उत्सव के अंतर्गत रामलीला का मंचन हुआ। मात्र 45 मिनट में कलाकारों ने भगवान राम के जन्म से लेकर रावण वध एवं श्रीराम के राज तिलक तक की संपूर्ण लीलाओं का मनोहारी मंचन किया।
रामलीला में नीलम एवं अलका अग्रवाल ने श्रीराम की भूमिका निभाई। प्रीति अग्रवाल ने माता सीता, अंजू अग्रवाल ने लक्ष्मण, ज्योति अग्रवाल ने शबरी, लवली ने राजा दशरथ, रजनी ने माता कौशल्या की भूमिका निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश यादव, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल, परिवहन आयुक्त संजय सिंह, मनीष अग्रवाल, श्रीकांत सेठ, अजय कुकरेजा, मनमोहन यादव आदि मौजूद रहे।