फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गूंजा महानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5145वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को महानगर में कार्यक्रमों की धूम रही। अग्रवाल समाज के लोगों और तमाम संस्थाओं ने महाराजा अग्रसेन का पूजन और आरती कर जन्म की खुशियां मनाईं। इसके साथ ही प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारोें से महानगर गूंज उठा।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज सदर बाजार द्वारा अग्रवाल भवन से प्रभातफेरी निकाली गई। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर आरती की गई। इसके साथ ही कुलदेवी लक्ष्मी के भजन गाए गए। इस दौरान समाज के पुरुष और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में महाराजा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी के दौरान नव युगल मंडल द्वारा सुंदर डांडिया का प्रदर्शन कि या गया। जगह-जगह प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही महाराजा अग्रसेन को सवामनी भोग लगाया गया। इस मौके पर संजय अग्रवाल, दीपक बंसल, संतलाल अग्रवाल, रतनचंद्र अग्रवाल, रवि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, बनवारी लाल सरावगी, ध्रुव कुमार अग्रवाल, अशोक जैन, मुकेश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पीएन गर्ग, वीरेंद्र डालमिया, लखनलाल अग्रवाल, मुकेश जैन, सुनील बंसल, अनिल अग्रवाल, श्याम मुरारी अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, अनेश अग्रवाल, संजय कानोडिया मौजूद रहे।
रामलला मंदिर में हुआ भव्य अभिषेक
महानगर के चौधरयाना स्थित रामलला मंदिर पर रामलला ट्रस्ट और अग्रवाल पंचायत के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन का अभिषेक और हवन-पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सरपंच अनिल अग्रवाल, उप सरपंच किशन लाल मोदी और यजमान रमेश सराफ ने विधि विधान से क्रियाएं संपन्न कीं। शाम को सदर विधायक रवि शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर महामंत्री महेंद्र चौधरी, चंद प्रकाश चंपी, अतुल किल्पन, राजीव गांधी, संजय कमरिया, राजकुमार टकसारी, राकेश, मनोज बॉबी, अज्जू अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, संजय नारद, अशोक नजा, सूर्य प्रकाश, मुकेश, संजीव लाला, संतोष, शुभम अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ओमप्रकाश चौकसी मौजूद रहे। वहीं झरना गेट स्थित बालाजी धाम में यंग्स अग्रवाल मारवाड़ी समाज द्वारा विशेष पूजन और शृंगार किया गया। इस मौके पर मुकेश सिंघल, ध्रुुव महाराज, राम नायक, जितेंद्र कुशवाहा, रामकुमार राय, आशीष गोयल मौजूद रहे। इस मौके पर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
उधर, अग्रवाल रॉयल्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्र बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आरती की। इसके बाद अग्रसेन वाटिका में अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, महापौर रामतीर्थ सिंघल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव शृंगिऋषि ने महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी लक्ष्मी और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर संस्था की वार्षिक गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। वहीं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आनंद अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल, प्रवीण सागर, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश मारवाड़ी, विवेक लिखधारी, कैलाश, अमोल अग्रवाल, संजीव ग्रीनलीफ, राहुल तायल, अनिल पेंट, मुकेश मॉडर्न, अशोक स्टील, महिला शक्ति से बबीता गर्ग, सारिका, डौली, सीमा, पंकज गर्ग मौजूद रहे। वहीं रिसाला चुंगी पर बसपा के पूर्व विस प्रभारी नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सीताराम कुशवाहा, कैलाश पाल, उत्कर्ष साहू, संतोष कुशवाहा, बच्चा सिंह, देवेंद्र अहिरवार, आनंद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, संजय मौजूद रहे।
सीपरी बाजार में लगाया दो मन लड्डुओं का भोग
अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा सीपरी बाजार में महाराजा अग्रसेन की पूजा कर दो मन लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने डांडिया खेला। कार्यक्रम में अलख बंसल, नीरज, अनिल, मनोज, नरेश, विनय, विजय, संतोष, आलोक, राजीव, रामकुमार, गोपाल, वरुण, नितेश, मनोज, राकेश, वेदप्रकाश, मनीष अग्रवाल, मीनू, मनीषा, शिवाली, सुनीता, अंजू, बीना, उमा मौजूद रहे।
महिला संगठनों ने खूब की भक्ति
अग्रसेन जयंती के मौके पर महिला संगठनों ने भी खूब भक्ति की। अग्रनारी क्लब द्वारा कामिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर सुनीता, निशा, किरन, दीक्षा, प्रिंसी, रश्मि, मेघा, शालू, ममता, रीता, शशि, पूनम, कविता, ऊषा, आशा और वंदना अग्रवाल मौजूद रहीं। वहीं अग्रवाल वूमेंस क्लब द्वारा मुरली मनोहर मंदिर के सामने प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष संध्या अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, दीपा, अंजला, अनीता नजा, भारती, रीना, अनीता चौधरी, सुनीता, अंजलि, मंजू, संगीता गोयनका, अंजू, मोनिका मित्तल, पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें