फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान उजागर होने की डर से घोंट दिया था बच्ची का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/समथर। समथर थाना इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई बिटिया की मौत के दूसरे दिन भी गांव में मातम पसरा रहा। गांव के घरों में आज भी चूल्हे नहीं जले। मां-बाप अभी भी सदमे में हैं। मां अपनी बिटिया को याद करके बेसुध हो जा रही है। उधर, पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना में गांव के ही एक दरिंदे ने घर के पास खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव को गांव में निर्माणाधीन मकान के एक कमरे में बने टांड में छिपाकर फरार हो गया। उसका शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। खुद डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कमान संभाली। स्वॉट प्रभारी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया गया। स्वॉट ने सबसे पहले गांव के एक दर्जन संदिग्ध युवकों को उठा लिया। पड़ोस में रहने वाले मानवेंद्र अहिरवार (24) उर्फ पिल्ला की हरकतें पुलिस को संदिग्ध मिली। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन, वह घर पर नहीं मिला। सुरागकसी के बाद पुलिस ने सोमवार देर-शाम पिल्ला को साकिन गांव में लोहागढ़ रोड से धर-दबोचा। पूछताछ के दौरान पिल्ला बार-बार अपने बयान बदल रहा था। पुलिस ने जब सख्ती की तब आखिरकार पिल्ला टूट गया। उसने आखिरकार अपनी वहशियाना हरकत कुबूल कर ली। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची को खेलते समय वह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसके पहले उसने जमकर दारू पी हुई थी। पहचाने जाने की डर की वजह से उसने बिटिया का गला घोंट दिया। शव को मकान में छिपाकर भाग गया। पुलिस ने उसके घर से खून से सना हुआ शर्ट-पैंट भी बरामद कर लिया है। लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। उधर, बिटिया की मौत के दूसरे दिन भी पूरे गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें