फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित कलाकारों ने बिखेरा संगीत का रंग

विज्ञापन
लक्ष्मीबाई व्यायाम मंदिर में शुरु हुए श्रीरामलाल संगीत विद्यालय के शास्त्रीय संगीत व योग सम्मे
विज्ञापन
झांसी। प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में रविवार को बुंदेलखंड योग, संगीत सम्मेलन और संगीत प्रतियोगितायें शुरू हुईं। इसमें नवोदित कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से संगीत के विविध रंग बिखेरे। कत्थक और सामूहिक नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में चारू एंड पार्टी, तनीषी एंड पार्टी व रोशनी प्रजापति एंड पार्टी ने बुंदेली लोक नृत्य के अलावा राजनस्थानी व पंजाबी लोकनृत्य को प्रस्तुत किए। कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में पूर्णिता साहू, यशस्वी परमार, साक्षी झा, जूही साहू, सोनाली, रिया अग्रवाल व रक्षिता वर्मा ने नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कई नवोदित कलाकारों ने भजन भी गाए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ में मां सरस्वती, प्रभु श्रीरामलाल जी व चंद्रमोहन महाराज की पूजा की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्णकांत झा, मीडिया प्रभारी दिनेश भार्गव, सुरेश चंद्र खरे, विनय सिजरिया, श्रृति राजावत, सुमित अग्रवाल, सलोनी झा, बृजेंद्र राय, मीरा श्रीवास्तव, डा. सुनील दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री बृजभूषण झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें