टहरौली। शनिवार शाम रामनगर पुल के नीचे बेतवा नदी से युवती की उतराती लाश बरामद हुई। लाश मिलने से वहां सनसनी फैल गई। कई दिन पुरानी होने से वह काफी हद तक नष्ट हो गई थी। इस वजह से शिनाख्त भी नहीं हो सकी। युवती के दाएं हाथ में कलवा बंधा होने के साथ उसने बैगनी रंग का छापेदार सलवार सूट पहना है। पेट में रस्सी बंधी हुई थी। हालांकि उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लुहरगांव के पास बेतवा नदी में युवती का शव बहता हुआ दिखा। वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के गांव के लोग जुट गए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कई दिन पुराना होने से शव काफी हद तक नष्ट हो गया। उसकी मौत की वजह मालूम नहीं चल पा रही थी। क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रीय के मुताबिक, युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के इलाकों में गुमशुदगी भी तलाशी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।