फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शहीद स्मृति ने माता जगरानी देवी व शहीदों को नमन किया, मां जगरानी देवी पर डाक टिकट जारी करने की मांग की

Sat, 22 Mar 2025 06:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की वीर प्रसूति माता जगरानी देवी की समाधि प्रतिमा के समक्ष स्मृति दिवस पर नमन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शैलेंद्र जैन व अन्य ने देश के लिए शहीदों के योगदान को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरक बताया। 
 
विज्ञापन
शहीद स्मृति ने माता जगरानी देवी व शहीदों को नमन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद स्मृति के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की वीर प्रसूति माता जगरानी देवी की समाधि प्रतिमा के समक्ष स्मृति दिवस पर नमन किया गया। 

विज्ञापन

मुक्तिधाम बड़ागांव गेट में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु व पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन करते हुए मां जगरानी देवी पर डाक टिकट जारी करने की सरकार से पुरजोर मांग की। 

अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मोहन नेपाली व सचिव रामप्रकाश अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि मां जगरानी देवी सन 1949 में झांसी आईं और 22 मार्च 1951 को बड़ागांव गेट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्य अतिथि श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश शासन ने देश पर मर मिटने वाले क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने कार्यकाल में गाय के मूत्र व गोबर को उपयोगी बनाए रखने के लिए गौशाला के पक्के फर्श के कार्य को मनरेगा में शामिल कराने में उनकी मांग पूरी कराने में महती भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


राज्य मंत्री ने आगे कहा कि माता जगरानी देवी की समाधि व स्थापित प्रतिमा को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करवाने एवं डाक टिकट जारी करवाने के लिए कार्यवाही प्रभावी ढंग से की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शैलेंद्र जैन, सुदर्शन शिवहरे, गजानन खानवलकर, नरोत्तम अग्रवाल, दिनेश भार्गव, आदित्य नारायण दुबे ने देश के लिए शहीदों के योगदान को भावी पीढ़ी के लिए प्रेरक बताया। 
विज्ञापन


संचालन डॉ. मनमोहन मनु व प्रकाश गुप्ता ने किया। आभार व्यक्त मनोज गुप्ता ने किया। क्रांतिकारियों के प्रेरक चित्र बनाने के लिए चित्रकार राकेश चरण वर्मा को सम्मानित किया गया। राजेश राय ने प्रेरक गीत गया। इस अवसर पर नाथू लाल मटठा, महेंद्र श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, अतुल किलपन, रवीश त्रिपाठी, राकेश रावत, अनिल बडौनिया, संजय राष्ट्रवादी, अनिल कुशवाहा, अनंजय नेपाली, राजू साहू, लाल सिंह समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें