फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य रात्रि चर्च में गूंजे घंटे, प्रभु यीशु के जन्म लेते ही गाये गए मंगल गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे चर्चों के घंटे गूंज उठे। प्रभु यीशु के जन्म पर सभी लोग खुशियों से सराबोर हो गए। गीत गाये और पवित्र बाइबल का पाठ किया। लोगों ने चर्चों में देर रात तक चलीं प्रार्थना सभाओं में हिस्सा लेकर विश्व की सुख शांति की कामना की। इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा तथा क्रिसमस की शुभकामनाएं दीम। चर्चों में सजायी गई चरनी में शिशु रूप में प्रभु यीशु के दर्शन किए। वहीं, शनिवार को क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना सभाएं होंगी।
विज्ञापन

विद्युत छटा से जगमगाते सेंट जूड श्राइन चर्च में रात नौ बजे से प्रार्थना सभाएं शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाये। फादर फ्रेडरिक मेंडोसा की अगुवाई में पूजा हुई और प्रभु यीशु के शिशु रूप को चरनी में रखा। इसके बाद मेंडोसा ने अपने संदेश में कहा कि समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए प्रभु यीशु हमारे बीच जन्में हैं। इस अवसर पर फादर डेनिस डिसोजा, फादर विंसेंट, फादर राबर्ट, फादर वियानी, फादर जानसन आदि मौजूद रहे।
उधर, सेंट एंथोनी महागिरजाघर में बिशप पीटर परापुल्लिल की अगुवाई में पूजा हुई। रात 12 बजे चर्च का घंटा बजते ही प्रभु यीशु के शिशु रूप को चरनी में रखा गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु की महिमा के मधुर गीत गाये। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु जगत के उद्धार के लिए जन्में हैं। वह शांति के राजा है और इस धरती में भेदभाव को मिटाने के लिए आए है। हम सभी एकता व प्रेम को बनाएं। इस अवसर पर फादर सहायनाथन, फादर अशोक एक्का, फादर रोनाल्ड मौजूद रहे। महागिरजाघर में शनिवार को क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना सुबह 8:30 बजे से होगी। इधर, साधु सुंदर सिंह चर्च में क्रिसमस ट्री का आयोजन हुआ। इसमें नन्हें बच्चों में आशी, राशि, वान्या ने नृत्य प्रस्तुत किया व प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाये। इस अवसर पर रेखा अठावले, कुमुदिनी दिवेकर, रेणु सैमुअल, कैथरीन लारेंस मौजूद रहीं। रेव्हरन जान एस स्टीफन ने बताया कि क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना सुबह 9:30 बजे से होगी।
विज्ञापन

बच्चों को सेंटाक्लॉज ने दिए उपहार और मिठाइयां
झांसी। प्रभु ईसामसीह का जन्मोत्सव क्रिसमस कई संगठनों ने क्रिसमस हर्षोल्लास के साथ मनाया।
ज्ञान स्थली पब्लिक इंटर कालेज में क्रिसमस मनाया गया, इसमें बच्चों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने क्रिसमस गीत और प्रभु के जन्म का नाट्य रूप भी प्रस्तुत किया। सेंटाक्लॉज ने बच्चों को खूब लुभाया, बच्चों को कई प्रकार के उपहार और मिठाइयां भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम में डॉ. आरबी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, प्रधानाचार्या अभिलाषा द्विवेदी, एलआर सोनी, सतीश मिश्रा, मनोज पुरवार, राजीव सरीन, सुरेंद्र सिंह, सुशील राय, प्राची सक्सेना, गीता सिंह आदि उपस्थित रहे।
एचएम कन्या इंटर कालेज में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने प्रभु ईसामसीह के जन्म और जीवन की झांकियां सजाई गई।
जेसीआई झांसी वीरांगना ने क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं बच्चे सेंटा के साथ क्रिसमस गीतों पर झूमे। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष हेमा पालरवाले, मुक्ता अरोरा, अर्पणा दुबे, ममता गुप्ता, कंचन सक्सेना, आभा शुक्ला, कविता माहेश्वरी, सरिता मित्तल, ममता पचौरी, वंदना अग्रवाल, सरिका जैन, शिखा, आशा जैन, रजनी सुनीता जैन, पूजा, रिद्धिमा आदि शामिल हुए। वर्ष 2022 के लिए संगीता जैन को अध्यक्ष चुना गया। पूजा आनदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें