फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निविदाएं निरस्त, अब सीलबंद लिफाफे में डाली जाऐंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। क्राफ्ट बाजार में पटाखा बाजार लगाने को लेकर रसूखदारों के बीच कांटे की होड़ छिड़ी हुई है। जेडीए प्रशासन ने सोमवार को डाली गईं सभी निविदाएं मंगलवार को निरस्त कर दीं। अब नए सिरे से टेंडर खोला जाएगा। विवाद से बचने के लिए अब खुली बोली के बजाए सीलबंद लिफाफे में निविदाएं मांगी गई हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष दीपावली से पहले क्राफ्ट बाजार मैदान में पटाखा बाजार लगता है। इन दुकानों की जगह के लिए जेडीए नीलामी करता है। पहले जेडीए को इससे नाममात्र का पैसा मिलता था लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से उसे लाखों रुपये की आय होने लगी। वहीं, इस ठेका को हथियाने के लिए रसूखदारों के बीच भी अच्छी-खासी रस्साकस्सी देखने को मिली है। इस बार भी कई गुटों के बीच होड़ छिड़ी हुई है। सोमवार को खुली बोली लगाई गई। सबसे न्यूनतम बोली 1.25 लाख जबकि सबसे अधिक 12.20 लाख रुपये की बोली लगाई गई। प्रावधान के मुताबिक बोलीकर्ता को शाम तक रकम जमा करनी थी। प्राधिकरण अफसर देर शाम तक बोलीकर्ता का इंतजार करते रहे लेकिन, रुपये जमा करने कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते प्राधिकरण प्रशासन ने मंगलवार को सभी निविदा निरस्त कर दी। अब बोली में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सीलबंद लिफाफे में टेंडर मांगा गया है। वहीं, दीपावली में चंद दिन शेष होने के बाद भी नीलामी प्रक्रिया पूरी न होने से दुकानदारों में बेचैनी है। उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित का कहना है कि अब नई व्यवस्था में सीलबंद लिफाफे में टेंडर मांगे गए हैं। उसके मुताबिक ही जगह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें