फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दस केस मिले, आमली में फिर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में डेंगू का हमला लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को भी जिले में डेंगू के दस नए मरीज सामने आए हैं। गुरसराय के संवेदनशील गांव आमली में भी एक केस मिला है। अब झांसी में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 127 पहुंच गई है। वहीं, ललितपुर में एक डेंगू मरीज की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगातार चौथे दिन दहाई के अंकों में डेंगू रोगी मिले हैं। इसमें तीन ग्रामीण और सात शहरी इलाकों से सामने आए हैं। मौजूदा समय में 127 रोगियों में से 101 का सत्यापन किया जा चुका है। अभी 11 मरीज भर्ती हैं, जो कि सभी सभी मेडिकल कॉलेज में हैं। जिला अस्पताल में एक भी डेंगू पॉजिटिव मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डेंगू के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में 300 और जिला अस्पताल में 150 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में 24, जिला अस्तपाल में 20 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 16 डॉक्टरों की ड्यूटी डेंगू के इलाज के लिए लगाई गई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात ये है कि अब तक डेंगू से किसी की भी मौत नहीं हुई है। स्क्रब टाइफस का मरीज भी ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें