फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाना सीख रहा किशोर राजघाट नहर में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खैलार गांव के पास राजघाट नहर में मंगलवार देर-रात एक साइकिल सवार किशोर गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बबीना पुलिस के मुताबिक हरिओम कुशवाहा (17) उर्फ टिंकू पुत्र चिरौंजी लाल ने कुछ दिनों पहले ही साइकिल चलाना सीखा था। उसे नई साइकिल दिलवाई गई थी। मंगलवार शाम को भी वह साइकिल सीखने के दौरान राजघाट नहर के बगल में बनी पगडंडी की ओर चला गया। उसी दौरान उसकी साइकिल फिसलकर नहर में गिर गई। काफी देर तक जब टिंकू घर नहीं लौटा, तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद उसके नहर की ओर जाने की बात मालूम चली। परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया। देर-रात उसकी साइकिल नहर में बहते हुए करीब एक किलोमीटर दूर मिली। इसके बाद पुलिस ने नहर में तलाश शुरू कराई। आज उसका शव नहर के अंदर मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में टिंकू ही अकेला बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें