फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में छेड़खानी से परेशान लड़की ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा मेरी मौत का बदला जरूर लेना

Sat, 07 Nov 2020 03:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
Jhansi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर के बाहर एक छात्र द्वारा की गई छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने खुदकुशी कर ली। कोचिंग के गेट पर ही ग्यारहवीं की इस छात्रा ने जहर खा लिया था। परिवार के लोग झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर दौड़े भी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। छात्रा के पर्स से एक सुसाइड नोट मिला है जो उसने अपने पापा-मम्मी के लिए लिखा है।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा है कि पापा हमारी मौत का बदला जरूर लेना, तभी हमारी आत्मा को शांति मिलेगी। पुलिस ने आरोपी छात्र के परिवार वालों को हिरासत में ले लिया है और उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। आरोपी भी नाबालिग है और ग्यारहवीं का छात्र बताया जा रहा है। 

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि एरच थाना क्षेत्र निवासी ग्यारहवीं की एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की है। परिवार वालों ने एक सुसाइड नोट भी पुलिस को दिया है। पुलिस को बताया गया है कि पड़ोस में ही रहने वाला ग्यारहवीं का छात्र उनकी बेटी को परेशान करता था। इसकी शिकायत कई दफा उसके घर वालों से भी की गई लेकिन वह उल्टे छात्रा और उसके घर वालों को ही धमकाने लगे। बीते दिन शुक्रवार को भी उसने छेड़खानी की थी, जिससे दुखी होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


वहीं, किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को आए दिन परेशान करता था। 1 नवंबर की दोपहर को वह घर में भी घुस आया था लेकिन लोकलाज के भय से पुलिस से शिकायत नहीं कर सके। शुक्रवार की शाम को उनकी बेटी कोचिंग को गई थी, जहां छात्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया।

बताया जा रहा है कि छेड़छा़ड़ से तंग आ चुकी छात्रा ने पर्स में ही जहर रख रखा था। कोचिंग सेंटर के पास ही उसने जहर खाया। यहां मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। परिवार वालों को सूचना दी। सभी लोग छात्रा को झांसी मेडिकल कालेज लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि हम अपनी इज्जत पर कोई सवाल नहीं आने देंगे। हमारी मौत का बदला छात्र और उसके परिवार वालों से लेना।

एसएसपी का कहना है कि सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में आरोपी छात्र, उसके पिता  और दादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मृतका का सुसाइड नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें