झांसी। पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध कराने समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
संगठन ने पदोन्नत शिक्षकों को 17140- 18150 रुपये का वेतनमान दिलाने, मृतक आश्रितों को योग्यतानुसार नियुक्त करने, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने, चयन वेतनमान के उपरांत वरिष्ठ शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने, नवनियुक्त शिक्षकों का सत्यापन, वेतन व अवशेष देयकों का भुगतान करने, मानव संपदा पोर्टल पर समस्त अवकाश ऑनलाइन अपलोड कराते हुए समय के अनुसार स्वीकृत करने समेत 15 सूत्रीय मांगों को अविलंब पूरा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कार्यों के लिए शिक्षकों को बाध्य न किया जाए। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, अब्दुल नोमान, पुष्पेंद्र कुशवाहा, चरण सिंह पटेल, शिवकुमार पाराशर, मृत्युंजय सिंह, देवेश शर्मा, अनिरुद्ध रावत, अकील अहमद खा, उमेश बबेले, संजीव अड़जरिया, प्रिंसी चक्रवर्ती, सुनीता चक्रवर्ती, सुरभि आनंद, रचना शर्मा समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।