झांसी। डीएसए रेलवे मैदान पर झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित आनंद मोहन मिश्रा ट्रॉफी अंडर-16 प्रतियोगिता का तीसरा मैच जेडीसीए-ए और जेडीसीए-सी के बीच खेला गया। जिसमें जेडीसीए-ए ने 156 रनों से मैच जीता।
प्रतियोगिता में निर्धारित 50 ओवराें के मैच में जेडीसीए-सी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जेडीसीए-ए की टीम ने बल्लेबाज दीपेंद्र प्रताप ने 81, मोहित परिहार ने 30, कप्तान प्रांजल शुक्ला के 46 रनों के बदौलत 255 रन बनाए। जेडीसीए-सी टीम की ओर से गेंदबाज सक्षम यादव और अमितेश शुक्ला को एक-एक विकेट एवं अंश साहनी को दो विकेट प्राप्त हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए-सी पूरी टीम 99 रनों पर ही सिमट गई। जिसमें अंश साहनी ने 17, कार्तिक शर्मा ने 15, जितेंद्र राजपूत ने 12 रन बनाए। जेडीसीए-ए की ओर से गेंदबाज हर्षित अग्रवाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच ओवरों में दो मेडन के साथ दस रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अनुज तिवारी व मेघराज को दो-दो विकेट, धीरज कुशवाहा, मानव सिंधी व अनिरुद्ध अग्रवाल को एक-एक विकेट मिला।
मैच के दौरान यादवेंद्र सिंह और उत्कर्ष अग्रवाल निर्णायक की भूमिका में रहे। पीयूष नामदेव स्कोरर, राजीव मल्होत्रा आब्जर्वर रहे। इस मौके पर जेडीसीए सचिव अरविंद कपूर, निदेशक अजय मिश्रा, बॉबी खत्री, प्रशांत शर्मा, संजय साहनी, नरेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।