फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : कैमरों से होगी निगरानी, ऑनलाइन घर जाएंगे चालान

विज्ञापन
survillence for cc camera and e-chalan go for home
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन में बिना वजह सड़कों पर निकलना महंगा पड़ेगा। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने जा रही है। रविवार को सीपरी बाजार स्थित कच्चे पुल पर दोनों तरफ कैमरे लगाकर निगरानी शुरू कर दी गई है। नंबर ट्रेस कर चालान घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां के दोनों तरफ के रास्ते भी बैरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिए गए हैं। हर-आने जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते महानगर में एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी गई है। बेवजह बार-बार वाहन लेकर सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर सख्ती बरतने की तैयारी है। इसके लिए चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके चलते रविवार को सीपरी बाजार के कच्चा पुल के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे दिन भर निकलने वाले वाहनों की निगरानी की गई। कच्चा पुल के दोनों ओर बैरीकेडिंग व पेड़ रखकर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सीपरी बाजार के साथ-साथ महानगर के चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को भी अफसरों ने भी घूम-घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बेवजह निकलने वाले लोेगों पर सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें