मृतक का नाम नरेंद्र यादव उर्फ सन्नी (22) है। वह महोबा के कवरई थाना क्षेत्र के सुराहा गांव का रहने वाला था। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर स्टोरी लगाई। जिसमें लिखा था आज अंतिम दिन है। दोस्तों को भी ऐसे ही मैसेज किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महोबा में एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। वह लखनऊ में कोचिंग कर रहा था। तीन दिन पहले ही वह पेपर देने महोबा आया था। सुसाइड से पहले उसने फेसबुक पर स्टोरी लगाई। जिसमें लिखा था आज अंतिम दिन है। दोस्तों को भी ऐसे ही मैसेज किए। जहर खाने के बाद परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
छह महिने पहले गया था लखनऊ
मृतक का नाम नरेंद्र यादव उर्फ सन्नी (22) है। वह महोबा के कवरई थाना क्षेत्र के सुराहा गांव का रहने वाला था। पिता ओमकार यादव ने बताया कि बेटा सन्नी ने आईटीआई करके छह महिने पहले एमबीए की तैयारी के लिए लखनऊ चला गया था। उसके आईटीआई में एक पेपर में बेक लगी थी। इसका 20 जनवरी को पेपर था। बेटा सन्नी 19 को घर आ गया और 20 जनवरी को पेपर दिया। 22 जनवरी को उसे वापस जाना था।
अगल कमरे में लेटा था बेटा
पिता ने बताया कि 21 जनवरी को मैं छोटे बेटे विभु को हॉस्टल छोड़ने के लिए कानपुर जा रहा था। बड़ा बेटा सन्नी बस स्टैंड तक हम दोनों को छोड़ने आया। रात को एक कमरे में पत्नी अर्चना, दो बेटी आकांक्षा और अवंतिका लेती थी, जबकि दूसरे कमरे में बेटा सो रहा था। देर रात 12 बजे बेटे का उल्टी आ रही थी। आवाज सुनकर पत्नी कमरे में गई तो हालत खराब थी। परिजन अस्पताल ले गए तो बेटा ने बताया कि जहर खा लिया। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। आज सुबह उसकी मौत हो गई।