फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दूर हो रही है विशेषज्ञों की कमी, छह की तैनाती

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का सुपर स्पेशलिटी विभाग। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को छह नए सुपर स्पेशिलिस्ट डॉक्टर मिल गए हैं। इन सभी की तैनाती सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में होगी। अब यहां पर डॉक्टरों की कमी काफी हद तक कम हो गई है। वहीं, जल्द ही कुछ और विशेषज्ञ कॉलेज को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बना हुआ है। यहां पर छह यूनिट हैं, इसमें कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी शामिल है। सभी विभागों को मिलाकर डॉक्टरों के 20 पद सृजित हैं। अब तक यहां पर छह डॉक्टर ही तैनात थे। मगर अब छह नए विशेषज्ञ मिल गए हैं। बताया गया कि शासन ने सुपर स्पेशियलिटी का कोर्स डीएम या एमसीएच पूरा करने के बाद दो साल की शासकीय सेवा अनिवार्य कर दी है। ऐसा नहीं करने पर एक करोड़ रुपये जमा करने होते है। अनिवार्य सेवा की पहली काउंसिलिंग के बाद मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कार्डियोलॉजी यूनिट में डॉ. सौरभ शर्मा, न्यूरोलॉजी में डॉ. हरीश निगम व डॉ. अतुल कुमार पांडेय और यूरोलॉजी में डॉ. मयंक जैन व डॉ. शितांशु की नियुक्ति कर दी गई है। दूसरी काउंसिलिंग में कुछ और विशेषज्ञ मिलने की संभावना है।
किस दिन कौन सी ओपीडी
......................................
दिन ओपीडी
सोमवार न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी
मंगलवार प्लास्टिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी
बुधवार कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी
बृहस्पतिवार प्लास्टिक सर्जरी
शुक्रवार न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी
शनिवार कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी
वर्जन..
मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। जल्द ही कुछ और सुपर स्पेशिलिस्ट मिलने की संभावना है। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें