मोंठ। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। केसीपी इंटर कॉलेज में विधायक जवाहरलाल राजपूत ने ध्वज फहराया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय राठौर आदि मौजूद रहे। नवीन तहसील परिसर में एसडीएम माज अख्तर, बार एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष लालजी गुर्जर व सचिव अखिलेश कुमार,न्यायालय परिसर में सिविल जज जूनियर डिवीजन शुभम चौधरी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ सुनील शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. माताप्रसाद राजपूत, बीडीओ कार्यालय में बीडीओ शिखर श्रीवास्तव, खंड शिक्षा कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश सिंह की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। टीकाराम महाविद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र खरे, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप निबंधक कार्यालय में अभिलाषा सिंह, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मीरा गुसाईं, विद्युत उपखंड कार्यालय में एसडीओ सौरभ राय, मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सादाब बेग, अग्रज इंटर कॉलेज में दलवीर यादव, आदर्श इंटर कॉलेज में विनोद कुमार, कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दीपिका पाठक, सेंट जॉन स्कूल में फादर कांतराज, ओसियन पब्लिक स्कूल में डॉ. सुनील तिवारी व प्रधानाचार्य उमा कुशवाहा, प्रज्ञा बाल मंदिर में डॉ. रामकिशोर सेठ व प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में सुधा नरवरिया, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रदीप नामदेव, गुरुदेव कॉन्वेंट स्कूल में उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र व्यास व गौराबाई कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रश्मि चचोधिया ने तिरंगा फहराया।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। ग्राम तालौड़ में प्रधान प्रतिनिधि अजय शर्मा, ग्राम बुढेराघाट में सचिव अभिनेंद्र यादव, ग्राम बम्हरौली में प्रधान अरविंद यादव व सचिव देवेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।