फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांप को भगाने के लिए किया था धुआं, लग गई घर में आगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के धर्मपुरा गांव में घर के भीतर घुसे सांप को भागने के लिए भवन स्वामी ने धुआं कर दिया लेकिन, उससे घर के अंदर आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने कमरे में रखे गृहस्थी की वस्तुओं को चपेट में ले लिया। आग बढ़ने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से घर के अंदर रखी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन

धर्मपुरा गांव निवासी सुरेश अहिरवार सोमवार दोपहर को फसल कटाई के लिए खेत में गया था। उसने पुलिस को बताया कि दोपहर को घर में करीब पांच फीट लंबा सांप घुस आया। यह सुनकर वह खेत से घर पहुंचा। सांप को खोजने पर वह नहीं मिला। सांप को बाहर निकालने के लिए वहां धुआं सुला दिया लेकिन, कुछ देर बाद उससे निकली चिंगारी ने आसपास रखे वस्तुओं को चपेट में ले लिया। आग फैलने से वहां अफरातफरी फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम समेत बबीना पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, आग की चपेट में आने से कोई झुलसा नहीं।त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें