फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- रजपुरा तिराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा/उल्दन। क्षेत्र के उल्दन सड़क मार्ग पर रजपुरा तिराहे के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ग्रामीण की मौके पर हो मौत हो गई। बताया गया कि बंगरा के ग्राम रजपुरा थाना क्षेत्र में उल्दन निवासी कालीचरन परिहार (56) पुत्र रतनलाल परिहार बाइक से घर की ओर आ रहे थे। तभी रजपुरा तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में कालीचरन रक्तरंजित होकर वाहन सहित सड़क पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से गंभीर अवस्था में ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना उल्दन दिनेश कुरील पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें