फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद भर सोए, किया मनपसंद नाश्ता.., तसल्ली से बैठे फिर लगाया वोटों का गुणा-भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महीने भर की भागमभाग के बाद सोमवार को प्रत्याशी अपने घर में नींद भर सो पाए। थकान के चलते देर से सोकर उठे। फिर पूरे परिवार के साथ बैठकर मनपसंद नाश्ता और दोपहर में घर का बना खाना खाया। इसके बाद शाम को समर्थकों के साथ तसल्ली से बैठकर वोटों के गुणा-भाग पर चर्चा की। अमर उजाला की टीम ने प्रमुख प्रत्याशियों का उनके घर पहुंचकर हाला जाना।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की दिनचर्या पिछले एक-डेढ़ महीने से एकदम बदली हुई थी। पहले टिकट की जद्दोजहद में उलझे रहे। इसके लिए कभी लखनऊ तो कभी दिल्ली का दौरा करते रहे। टिकट तय होने के बाद चुनावी तैयारियों में जुट गए। नामांकन के बाद तो उन्हें खाने तक की फुर्सत नहीं मिली। सुबह से प्रचार के लिए निकल जाना और देर रात घर वापस लौटते। चुनाव प्रचार की भागमभाग में घर का नाश्ता, खाना और परिवार के साथ बैठना मुश्किल हो रहा था। बमुश्किल तीन-चार घंटे आराम, दिन भर काम काम, यही उनकी दिनचर्या रही।
लंबी भागमभाग के बाद मतदान के अगले दिन सोमवार को उन्हें फुर्सत मिल पाई। घर में परिवार के साथ नाश्ता और खाना खाया और समय बिताया। अपने समर्थकों के साथ भी तसल्ली से बैठकर चुनावी नतीजों पर चर्चा की। बीच में आराम भी कर लिया और रात में भी ज्यादातर प्रत्याशी जल्दी सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें