फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मजदूर झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा इलाके में निर्माणाधीन गैस प्लांट में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह मजदूर झुलस गए। इनको मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां एक मजदूर की मौत हो गई जबकि शेष पांच मजदूरों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

रक्सा टोल प्लाजा के पास एक कंपनी का गैस प्लांट स्थापित करने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को यहां मजदूर काम पर लगे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में छह मजदूर आ गए। तार के संपर्क में आने पर सभी मजदूर झुलस गए। यह देख वहां काम कर रहे दूसरे मजदूरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। झुलसे मजदूरों को मेडिकल कालेज में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने छतरपुर के बरखेड़ी गांव निवासी ग्यासी (22) पुत्र हलकाई को मृत घोषित कर दिया जबकि नरेंद्र (26) पुत्र हरिराम निवासी रक्सा, किशन (25) पुत्र बाबूलाल एवं शैलेंद्र (24) पुत्र कोमल प्रसाद निवासी हंसारी, धीरज (26) पुत्र मनोज एवं केशव (28) पुत्र सोबरन निवासी छतरपुर को गंभीर हाल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नरेंद्र एवं शैलेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन सभी को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें