सिंधी पंचायत भवन शहर में झूलेलाल चलीहा वृत महोत्सव मं भाग लेते श्रद्धालु। अमर उजाला
झांसी। रानीमहल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत में झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल एवं पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में चल रहे 23 वें चालीहा व्रत ज्योति महोत्सव का समापन हो गया। सतना से आए संत सांई सामणराम साहिब ने भगवान झूलेलाल की आरती एवं चालीहा पाठ पल्लव एवं अरदास किया।
इस अवसर पर 23 जोड़ों ने सपरिवार बैठकर सामूहिक रूप से बहराणे साहब की। संगीतमय सत्संग एवं भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने बढ़ चढ़कर प्रस्तुति दी। भक्ति गीत सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तों ने वैक्सीन लगवाने व कोरोना के खत्म होने तक मास्क का प्रयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। भक्तों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैनवानी, मंडल अध्यक्ष हरीश हासानी, मनोहर फबयानी, राम आहूजा रमेश मोरवानी, राजकुमार बसरानी, दिनेश कोडवानी, सुनील हिरवानी, हेमंत शोभानी, अशोक आहूजा, संजय कारनानी, प्रकाश वाधवानी, राजेश बजाज, प्रतीक मेघानी, मनोहर कारनानी, राजेंद्र चाटवानी, बसंत रंगलानी, जांनी कोडवानी उपस्थित रहे। आभार दिनेश कोडवानी ने व्यक्त किया।