फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शनि’ का ‘वार’, पारा पहुंचा 44 डिग्री, सड़कों पर रहा लॉकडाउन सा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन शनिवार रहा। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से आसमान से आग बरसी। ऐसे में दोपहर में बहुत कम लोग ही घरों से निकले। शहर के प्रमुख चौराहों तक में लॉकडाउन सा सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरूआत के बाद से ही झांसी में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा है। हाल ये है कि पिछले एक सप्ताह में ही अधिकतम पारा में दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो चुका है। प्रचंड गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को भी ज्यादातर लोग दोपहर में घरों में ही रहे। वहीं, जरूरी काम की वजह से लोग घरों से बाहर निकले धूप से उनकी त्वचा तक में जलन होने लगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि रेगिस्तान की ओर से पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की वजह से तापमान में इजाफा हो रहा है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चल रही है। अगले 10 से 15 दिनों में लू की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर हो सकती है। वहीं, अधिकतम पारा भी 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें