फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण बाग में बनेगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण बाग में बनेगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क
विज्ञापन

झांसी। राजकीय उद्यान नारायण बाग में बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन पार्क का निर्माण होने जा रहा है। इसमें औषधीय पेड़, पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही सत्संग, योगाभ्यास के लिए शेड एवं मंच भी बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर किया। यह पार्क मार्च 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
करीब 106 एकड़ भूमि में फैला नारायण बाग अपनी हरियाली और सुंदरता के लिए प्रदेश में मशहूर है। शहर की भीड़भाड़ एवं कोलाहल से दूर नारायण बाग को बुंदेलखंड के बेहद पुराने बागों में से एक माना जाता है। इसे और आकर्षक बनाने के लिए समय - समय पर शासन - प्रशासन द्वारा कई विकास कार्य कराए गए। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण यहां दस बाग हैं। नारायण बाग में अब सीनियर सिटीजन पार्क भी बनने जा रहा है, जो लगभग तीन एकड़ में रहेगा। इसमें उद्यान विभाग लगभग 5 लाख खर्च करेगा।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन पार्क में नीम, बरगद, पीपल, सर्पगंधा, अशोक, अश्वगंधा, एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अमलताश, मोगरा, हर्ष सिंगार कामिनी के पौधे भी लगाए जाएंगे। धार्मिक सत्संग एवं योगाभ्यास के लिए शेड, बेंच, मंच बनाया जाएगा। बुजुर्गों को टहलने के लिए 200 मीटर का पाथवे भी बनाया जाएगा। बरगद, नीम, पीपल के नीचे चारों ओर गोलाकार चबूतरा भी बनाने की योजना है। ताकि इन पेड़ों की छाया में बुजुर्ग सुविधा से बैठ सकें। राजकीय उद्यान प्रभारी जालिम सिंह यादव ने बताया कि बाग में लगभग 1200 छोटे - बडे़ पौधे लगाए जाएंगे। बुजुर्ग पार्क में बुंदेली लोक कला का प्रदर्शन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

फूलों की भी मिलेगी खुशबू
नारायण बाग में लगभग दो शताब्दी पुराना केवड़ा बाग भी है। सितंबर में यह बाग फूलों से महक जाता है। इससे संपूर्ण नारायण बाग एवं उसके आसपास का एरिया सुगंध से भर जाता है। सीनियर सिटीजन पार्क केवड़ा पार्क के समीप बनाया जा रहा है। ताकि इस सुगंध का आनंद वरिष्ठ नागरिक एक जगह बैठकर ले सकें। इसके अलावा यहां लगभग दो दर्जन से अधिक मोर हैं। वह भी नाचते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें