फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद खुलेंगे स्कूल, शिक्षकों से लेकर रसोइयों तक का हो रहा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डेढ़ साल बाद बेसिक और माध्यमिक स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र-छात्राओं को दो पालियों में बुलाया जाएगा। शिक्षक से लेकर रसोइयों तक का टीकाकरण का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

मार्च 2020 से कोरोना वायरस का हमला तेज हो गया था। इसके बाद सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया। अनलॉक होने के बावजूद कई छूटें दी गईं लेकिन बच्चों के स्कूल नहीं खुले। तब से अब डेढ़ साल होने जा रहे हैं और बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। अब कोरोना के मामले थमने के बाद सरकार ने पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
23 अगस्त से कक्षा छह से आठ और एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाएगा। स्कूल खुलने के पहले परिजनों से सहमति पत्र लिया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराना होगा। स्कूल दो पालियों में खोले जाएंगे। परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों को 50 फीसदी बच्चे सुबह 8:00 से दोपहर 12 बजे और शेष 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे की पाली में बुलाया जाएगा। वहीं, जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होगी, वहां एक ही पाली में पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा शिक्षकों, अभिभावकों और रसोइयों तक का टीकाकरण का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
छात्र-छात्राओं को 50-50 प्रतिशत में बांटकर दो पालियों में बुलाया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन होगा। स्कूल में प्रवेश करने पर विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। - कोमल यादव, डीआईओएस।
ज्यादातर अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने पर सहमति दे दी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया जाएगा। जहां ज्यादा बच्चे हैं, वहां दो पालियों में पढ़ाई होगी। - वेदराम, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें