फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात अपराधी सरदार सिंह गुर्जर समेत 13 पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Mon, 15 Mar 2021 02:50 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

  • सभी हैं सरदार सिंह की गैंग के। 
  • नवंबर माह में दो करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है पुलिस।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नवाबाद पुलिस ने कुख्यात अपराधी सरदार सिंह गुर्जर समेत उसके गैंग के 13 सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पिछले साल नवंबर माह में सरदार सिंह व उसके भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति भी पुलिस कुर्क कर चुकी है।

विज्ञापन


नवाबाद पुलिस ने थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के लकारा गांव निवासी कुख्यात अपराधी सरदार सिंह गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, भरत सिंह, रावराजा, प्रहलाद गुर्जर, हरियाणा के जिला सोनीपत अंतर्गत थाना खरखौदा निवासी सागर राणा, मथुरा के थाना कोतवाली अंतर्गत धर्मलोकपुर निवासी रोहित उर्फ रोहितास, थाना कोतवाली के चतुरयाना मोहल्ला निवासी सोनू उर्फ सचिन गुप्ता, थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर 9 इलाहाबादी मोहल्ला निवासी कमलेश यादव, दिल्ली रोहिणी के थाना बबाना अंतर्गत खुर्द निवासी गौरव उर्फ मोंटी, लकारा निवासी ऊधर गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर और नितेश उर्फ पटवारी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पिछले साल नवंबर में पुलिस सरदार सिंह व उसके दो भाइयों की करीब दो करोड़ की संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है। कुर्क किए गए खेतों में राजस्व टीम व पुलिस ने बोर्ड भी लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें