फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का समर्थन हासिल करने के लिए सौ ने किया आवेदन

विज्ञापन
पार्टी का समर्थन पाने के लिए 100 दावेदारों ने आवेदन किए है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बसपा का समर्थन हासिल करने के लिए सौ ने किया आवेदन
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। संभावित दावेदार हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी के खेमे में भी चुनावी गरमाहट देखी जा रही है। जिला पंचायत की चौबीस सीटों पर बसपा का समर्थन हासिल करने के लिए एक सैकड़ा से अधिक दावेदारों के आवेदन आए हैं। समर्थन हासिल करने के लिए पार्टी नेताओं की परिक्रमा का दौर जारी है।
पिछले पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों की 24 सीटों में से चार पर बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। समाजवादी पार्टी के शासन में हुआ पिछला चुनाव बसपा के लिए चुनौतीपूर्ण था। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा किसी भी पद पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं करने जा रही है। पार्टी प्रत्याशियों को सिर्फ अपना समर्थन देगी। समर्थन के लिए जिला पंचायत सदस्यों के चयन के लिए बसपा ने मुख्य सेक्टर प्रभारियों की कमेटी बनाई थी, जिसके समक्ष जिला पंचायत की 24 सीटों के लिए एक सैकड़ा से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के झांसी मंडल के सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र आर्या ने बताया कि बसपा पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। आगामी चुनाव में बसपा शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। जिला पंचायत सदस्य पद पर पार्टी का समर्थन हासिल करने के लिए एक सैकड़ा से अधिक आवेदन आए हैं। चयन कमेटी प्रत्याशी तय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें