फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत में दिखाई प्रतिभा, आकाश, शशिकांत और पारसमणि रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ ने संस्कृत ग्रंथों पर आधारित प्रतियोगिताएं कराईं। इसमें विद्यार्थियों ने संस्कृत साहित्य पर अपने ज्ञान को प्रस्तुत किया। विजेताओं में आकाश अड़जरिया, शशिकांत शुक्ला, पारसमणि शुक्ला ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित संस्कृत विक्रम विद्यालय में हुए आयोजन में संस्कृत आशु भाषण प्रतियोगिता में आकाश अड़जरिया ने पहला, अंशुल नायक ने दूसरा, राघवेंद्र पटेरिया ने तीसरा, रामायण आधारित कथा कथन प्रतियोगिता में शशिकांत शुक्ला ने पहला, ऋतिक चौबे ने दूसरा, प्रशांत दीक्षित ने तीसरा, संस्कृत श्लोक अंताक्षरी प्रतियोगिता में पारसमणि शुक्ला ने पहला, शिवम सोनकिया ने दूसरा, शक्ति मिश्रा ने तीसरा स्थान पाया। देवदत्त तिवारी और हर्षित दीक्षित को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. ओम प्रकाश शास्त्री, ममता सिंह, रविकांत पिपरैया, मुरली मनोहर द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, मंडल संयोजक डॉ. हरिपति सहाय कौशिक, ध्रुव अग्रवाल, बाहुबली जैन, रमाकांत तिवारी, अनिल गोस्वामी, राम कुमार वैद्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें