फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'ताई ने ही किया साहिल का मर्डर...जला दिए थे खून से सने कपड़े', 96 घंटे पूछताछ के बाद बताया कत्ल का ये कारण

Sat, 01 Nov 2025 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में हुए 12 साल के लड़के की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लड़के का उसकी ताई ने ही हंसिये से गला रेता था। हत्या के बाद खून से सने कपड़े जला दिए थे। जमीन के विवाद को लेकर रंजिश थी।
विज्ञापन
Sahil murder case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी जिले के बबीना के पूरा गांव में 27 अक्तूबर को हुए साहिल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों से करीब 96 घंटे लंबी चली पूछताछ के बाद आखिरकार पुलिस हत्या के राज से पर्दा हटाने में कामयाब हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ में दंपती ने साहिल की हत्या की बात कुबूल करते हुए बताया कि परिवार के बीच जमीन को लेकर रंजिश शुरू हुई थी। घर में इकलौता बेटा होने के नाते रंजीत का परिवार अक्सर उनको नीचा दिखाता था। साहिल की हरकतें भी ठीक नहीं थीं। 

इस वजह से उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में ताई मंजू यादव समेत साजिश रचने के आरोप में उसके पति अवतार एवं सत्येंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

साहिल की धारदार हथियार से की थी हत्या
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि 27 अक्तूबर को पूरा गांव निवासी रंजीत के 12 साल के इकलौते बेटे साहिल की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजीत की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई अवतार एवं भाभी मंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी थी। 

 

शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों घटना में शामिल होने से इन्कार करते रहे। छानबीन करने पर पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। मालूम चला साहिल गलत संगत में फंसकर बिगड़ गया था। परिवार में उसका व्यवहार अच्छा नहीं था। 

रंजीत के मकान बेचने से उनके बीच विवाद होने लगा। मंजू को लगता था रंजीत पक्ष अपने बेटे की वजह से उनको दबाने की कोशिश करता है। इस वजह से पति अवतार एवं सत्येंद्र के साथ मिलकर मंजू ने साहिल की हत्या की साजिश रची।
 

हसिये से गले पर पांच-छह वार कर मार डाला
सोमवार को बारिश होने से साहिल स्कूल नहीं गया। दोपहर करीब दो बजे मंजू को साहिल अकेले खेत की ओर जाता दिखा। मौका समझकर मंजू ने उसे भूसा घर में दबोच लिया। वहां हसिये से गले पर पांच-छह वार करके उसे मौत की नींद सुला दिया। भूसा घर में ताला बंद करके घर आई। 

पुलिस के पहुंचने से पहले जला दिए खून से सने कपड़े
पुलिस की छानबीन में मंजू के शातिर होने का पता चला। कत्ल के बाद मंजू तुरंत घर पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद अवतार को फोन करके घर बुलाया। अवतार तुरंत गांव से भागना चाहता था लेकिन, मंजू ने ही शक हो जाने की बात कहकर गांव से भागने से मना कर दिया। उसने कमरे के भीतर अपने खून से सने कपड़ों में आग लगा दी। 

पुलिस के पहुंचने से पहले उसकी राख बाहर फेंक आई। पूछताछ के दौरान भी पुलिस को चकमा देने के लिए कई कहानियां सुनाती रही। छानबीन में मालूम चला कि मंजू ने खेत में एक गाय के घुस जाने पर नाराज होकर लाठियों से मारकर गाय की मार डाला था। उसके ऊपर सामाजिक दंड भी लगा था।
 

परिवार की शह से बिगड़ गया था साहिल
पुलिस को पूछताछ में साहिल की गलत सोहबत का भी पता चला। मालूम चला कि इकलौता बेटा होने से रंजीत और उसके परिवार ने साहिल को काफी छूट दे रखी थी। इस वजह से बेहद कम उम्र में ही वह बिगड़ गया था। 

 

उसका एडिमशन दो स्कूल एवं कोचिंग में कराया गया था लेकिन, वह पढ़ने नहीं जाता था। उसके मोबाइल फोन में कई गंदी वीडियो तक पुलिस ने बरामद की हैं। आस पड़ोस के लोग साहिल की हरकतों की शिकायत करते थे लेकिन, पिता रंजीत उसकी परवाह नहीं करता था।
 
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को मालूम चला कि साहिल अपनी मां के फोन नंबर से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई हुई थी। यह आईडी खुद साहिल चलाता था लेकिन, यह आईडी लॉक मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें